Royal Challengers Bengaluru: लियाम लिविंग्स्टन (54), जितेश शर्मा (33) और टिम डेविड (32) की बेहतरीन पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 169 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया।

Advertisement

गुजरात के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद आरसीबी ने खराब शुरुआत की और पॉवरप्ले में 35 रन तक जाते-जाते तीन विकेट गंवा दिए। आरसीबी ने सातवें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार को खोया लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को मुकाबले में लौटाया।

Advertisement

आरसीबी की शुरुआत बहुत खराब रही थी, लेकिन उन्होंने लड़ने लायक स्कोर बना लिया । लिविंगस्टन को कम से कम चार साफ जीवनदान गुजरात ने दिए जो उन्हें भारी पड़ सकता है। अधिकतर संघर्ष करने के बावजूद लिविंगस्टन ने स्पिनर्स के खिलाफ अपनी पावरहिटिंग दिखाई तथा 40 गेंदों पर अर्धशतक में एक चौका और पांच छक्के लगाए। जितेश ने 21 गेंदों पर 33 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। टिम डेविड ने 18 गेंदों में 32 रनों की शानदार फिनिशर वाली पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे।

डेविड ने आखिरी गेंद पर बोल्ड होने से पहले अंतिम ओवर में लगातार तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा।

आरसीबी की शुरुआत बहुत खराब रही थी, लेकिन उन्होंने लड़ने लायक स्कोर बना लिया । लिविंगस्टन को कम से कम चार साफ जीवनदान गुजरात ने दिए जो उन्हें भारी पड़ सकता है। अधिकतर संघर्ष करने के बावजूद लिविंगस्टन ने स्पिनर्स के खिलाफ अपनी पावरहिटिंग दिखाई तथा 40 गेंदों पर अर्धशतक में एक चौका और पांच छक्के लगाए। जितेश ने 21 गेंदों पर 33 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। टिम डेविड ने 18 गेंदों में 32 रनों की शानदार फिनिशर वाली पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार