RCB Victory Celebrations: आईपीएल 2025 के समापन के साथ ही ईएसपीएन क्रिकइंफो ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया है जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में जगह मिली है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर।

Advertisement

साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)

Advertisement

पारी 15 | रन 759 | स्ट्राइक रेट 156.17 | औसत 54.21 | 1x100/6x50

साई सुदर्शन रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहे और उनके सबसे करीब सिर्फ़ सूर्यकुमार यादव पहुंचे, जो उनसे 50 रन पीछे थे। उन्होंने 15 में से 12 पारियों में 30 या उससे अधिक रन बनाए, जिनमें से सात बार अर्धशतक शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट (156.17) अब तक के उनके आईपीएल सफर का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट रहा, जो 2023 के 141.40 से कहीं अधिक था।

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

पारी 15 | रन 657 | स्ट्राइक रेट 144.71 | औसत 54.75 | 8x50

Advertisement

इस सीजन विराट कोहली को आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी मिल ही गई। यह उनके लिए लगातार तीसरा सीजन था, जहां उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए। उनके आठ अर्धशतक आरसीबी की जीत में आए, जबकि किसी अन्य बल्लेबाज के केवल चार अर्धशतक ही जीत में आए थे। आरसीबी की 11 जीतों में कोहली ने 584 रन बनाए, जबकि कोई और बल्लेबाज 450 रन भी नहीं बना सका।

जॉस बटलर (गुजरात टाइटंस)

पारी 13 | रन 538 | स्ट्राइक रेट 163.03 | औसत 59.77 | 5x50

Advertisement

जॉस बटलर ने नंबर तीन की भूमिका में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए शानदार खेल दिखाया। यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाला आईपीएल सीजन रहा। उन्होंने चार अर्धशतक 170 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 54 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी शामिल है।

सूर्यकुमार यादव (मुम्बई इंडियंस)

पारी 16 | रन 717 | स्ट्राइक रेट 167.91 | औसत 65.18 | 5x50

Advertisement

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खराब दौर के बाद सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हर एक पारी में कम से कम 25 रन बनाए, जो पुरुषों के टी20 टूर्नामेंट में विश्व रिकॉर्ड है। मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए वह पूरी बल्लेबाजी को संभालते दिखे। वह इस सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी भी रहे।

श्रेयस अय्यर (कप्तान) (पंजाब किंग्स)

पारी 17 | रन 604 | स्ट्राइक रेट 175.07 | औसत 50.33 | 6x50

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की किस्मत ही बदल दी। बतौर बल्लेबाज उन्होंने दो बेहतरीन पारियां खेलीं- सीजन की शुरुआत में जीटी के खिलाफ 97* (42) और सीजन के अंत में एमआई के खिलाफ 87* (41), जिसने पंजाब को फाइनल में पहुंचाया।

हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)

मैच 15 | रन 224 | स्ट्राइक रेट 163.50 | विकेट 14 | इकॉनमी 9.77

Advertisement

यह सीजन ऑलराउंडर्स के लिए खास नहीं रहा, लेकिन हार्दिक ने बुमराह की अनुपस्थिति में शुरुआती मैचों में गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाई और पहले चार मैचों में 10 विकेट लिए। उन्होंने फिनिशर की भूमिका में कुछ तेज पारियां भी खेलीं, जिसमें आरसीबी के खिलाफ 42 (15), आरआर के खिलाफ 48* (23) और जीटी के खिलाफ 22* (9) रनों की पारी शामिल है।

जितेश शर्मा (विकेटकीपर) (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

मैच 15 | रन 261 | स्ट्राइक रेट 176.35 | कैच/स्टंपिंग 19/1

Advertisement

जितेश शर्मा ने जब भी रन बनाए, धुआंधार अंदाज में बनाए। उनकी 40* (19) रनों की पारी ने एमआई के खिलाफ आरसीबी को दस साल में पहली जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 85* (33) और पीबीकेएस के खिलाफ फाइनल में 10 गेंदों में 24 रन भी निर्णायक रहे। विकेट के पीछे भी वह सबसे ज्यादा सफल रहे।

क्रुणाल पांड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

मैच 15 | विकेट 17 | इकॉनमी 8.23 | रन 109 | स्ट्राइक रेट 126.74

Advertisement

क्रुणाल पांड्या ने सीजन की शुरुआत केकेआर के खिलाफ 3/29 के आंकड़े के साथ की और फाइनल में उन्होंने पीबीकेएस के खिलाफ 2/17 के आंकड़े दर्ज किए। दोनों मौकों पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने एमआई के खिलाफ 4/45 का आंकड़ा भी दर्ज किया। बल्ले से उन्होंने डीसी के खिलाफ नाबाद 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

नूर अहमद (चेन्नई सुपरकिंग्स )

पारी 14 | विकेट 24 | इकॉनमी 8.2 | औसत 17.0

Advertisement

नूर अहमद प्लेऑफ तक नहीं पहुंची टीम के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टीम में जगह बनाई है। वह बाकी स्पिनरों से काफी आगे रहे और सिर्फ एक विकेट से पर्पल कैप से चूक गए। उन्होंने छह बार पारी में दो या उससे ज्यादा विकेट लिए और सबसे नियमित रूप से विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रहे।

जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

पारी 12 | विकेट 18 | इकॉनमी 6.67 | औसत 17.55

Advertisement

बुमराह का इकॉनमी रेट 5+ ओवर वाले गेंदबाजों में सबसे कम रहा। डेथ ओवर्स में उनका इकॉनमी 7.5 रहा, जबकि किसी अन्य गेंदबाज का 8.8 से कम नहीं था। सात बार उन्होंने छह से कम रन प्रति ओवर दिए। वह मुंबई के लिए गेम चेंजर रहे। यदि वह पूरे सीजन खेलते तो पर्पल कैप से दूर नहीं रहते।

प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)

पारी 15 | विकेट 25 | इकॉनमी 8.27 | औसत 19.52

Advertisement

तीन साल बाद आईपीएल में लौटे प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप जीता। उन्होंने नौ बार दो या उससे ज्यादा विकेट लिए और आठ बार सात से कम की इकॉनमी से गेंदबाजी की। मिडिल ओवर्स में उन्होंने 11 विकेट लिए, जो किसी तेज गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा थे। उनका फॉल्स शॉट प्रतिशत 41% रहा।

जॉश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

पारी 12 | विकेट 22 | इकॉनमी 8.77 | औसत 17.54

Advertisement

जॉश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार