Devdutt Padikkal: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। इसमें रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह खबर काफी पहले से चर्चा में है। वहीं शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Advertisement

बेंच स्ट्रेंथ मजबूत रखने के लिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया है। वह सोमवार को भारत ए टीम के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे।

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद कर्नाटक के बल्लेबाज को सीनियर टीम के लिए बैकअप के रूप में रोकने का फैसला किया है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 36, 88, 26 और 1 रन बनाने वाले पडिक्कल को बैटिंग बैकअप के तौर पर टीम इंडिया के साथ शामिल किया गया है। हालांकि, सिर्फ इन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रबंधन उनके अनुभव और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से परिचित होने के महत्व को भी तवज्जो दे सकता है।

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट खेलने वाले और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने वाले पडिक्कल को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर होने के चलते शुभमन गिल का पर्थ टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारत में ही हैं, उनके पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की संभावना बहुत कम है। इसके अलावा, केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, हालांकि वे रविवार को वाका में बल्लेबाजी अभ्यास में शामिल हुए।

Advertisement

रोहित शर्मा कब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, पहले टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है। बीसीसीआई की मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर होने के चलते शुभमन गिल का पर्थ टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारत में ही हैं, उनके पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की संभावना बहुत कम है। इसके अलावा, केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, हालांकि वे रविवार को वाका में बल्लेबाजी अभ्यास में शामिल हुए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार