दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला भारतीय टीम ने 209 रन के बड़े अंतर से जीता।

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 292 रन बनाए थे। कप्तान दीपिका टीसी बी3 ने 58 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली थी। फूला सरेन बी3 ने 22 गेंदों पर नाबाद 54, अनेखा देवी बी2 ने 14, अनु कुमारी बी1 ने 14 और काव्या वी बी1 ने नाबाद 12 रन बनाए। इसके अलावा भारतीय टीम को 52 अतिरिक्त रन और 26 पेनल्टी रन मिले।

Advertisement

293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 57 रन पर सिमट गई।

दीपिका टीसी बी3 को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था।

दिन का पहला मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 87 रन बनाए थे। बी3 मिहिरानी दुलांजलि ने 23 रन बनाए थे। नेपाल की तरफ से कांति योगी ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। बिनीता पुन ने 11 रन देकर 1 विकेट लिया।

Advertisement

भारत ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। टूर्नामेंट 11 से 23 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमरीका की टीम विश्व कप में हिस्सा ले रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार