चटोग्राम रॉयल्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 19वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

इस जीत के साथ चटोग्राम रॉयल्स शीर्ष पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, राजशाही वॉरियर्स 6 में से 4 मुकाबले जीतकर चौथे पायदान पर है। इस टीम ने अब तक 2 मैच गंवाए हैं।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजशाही वॉरियर्स ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में तंजीद हसन ने मोहम्मद वसीम के साथ 21 रन की साझेदारी की।

इस टीम के लिए मोहम्मद वसीम और एसएम महरोब ने 19-19 रन बनाए, जबकि अकबर अली ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से आमिर जमाल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि शोरफुल इस्लाम और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में चटोग्राम रॉयल्स ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाजों के रूप में मोहम्मद नईम और एडम रॉसिंगटन ने 3.3 ओवरों में 24 रन की साझेदारी की। टीम को इस स्कोर पर पहला झटका लगा, जिसके बाद 28 के स्कोर तक कुल 4 विकेट गिर गए।

Advertisement

यहां से कप्तान मेहदी हसन ने हसन नवाज के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। मेहदी हसन 25 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हसन नवाज ने आसिफ अली के साथ छठे विकेट के लिए 35 रन टीम के खाते में जोड़े।

इसके जवाब में चटोग्राम रॉयल्स ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाजों के रूप में मोहम्मद नईम और एडम रॉसिंगटन ने 3.3 ओवरों में 24 रन की साझेदारी की। टीम को इस स्कोर पर पहला झटका लगा, जिसके बाद 28 के स्कोर तक कुल 4 विकेट गिर गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से बिनुरा फर्नांडो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। एसएम महरोब ने 2 विकेट निकाले, लेकिन राजशाही वॉरियर्स को हार से बचा नहीं सके।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार