डर्बीशायर पुलिस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से जुड़े मामले की जांच बंद कर दी है। जांच बंद होने के बाद कार्स पर कोई चार्ज नहीं लगा लगेगा।

Advertisement

मामले की पूछताछ में पता चला कि कथित रूप से पीड़ित कोई शिकायत नहीं करना चाहता था। इसी वजह से कोई आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि डर्बी सिटी सेंटर में हमले की रिपोर्ट की जांच बंद कर दी गई है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद, कार्स अब क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करेंगे।

23 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ब्रायडन कार्स की हथकड़ी पहने हुए फुटेज सामने आई थी। कार्स को डर्बी के वार्डविक में मॉली मैलोन्स में अधिकारियों को बुलाए जाने के बाद नशे में होने और बदतमीजी के शक में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

घटना के समय कार्स घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए खेल रहे थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे। घटना के बाद कार्स को इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया था। वह पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। उस समय डर्बीशायर पुलिस ने कार्स से जुड़े विवाद के जांच की बात कही थी। विवाद की वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी कार्स बाहर हो गए थे।

23 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ब्रायडन कार्स की हथकड़ी पहने हुए फुटेज सामने आई थी। कार्स को डर्बी के वार्डविक में मॉली मैलोन्स में अधिकारियों को बुलाए जाने के बाद नशे में होने और बदतमीजी के शक में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

कार्से डर्बी की घटना के बाद से काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस राउंड में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मैच में नहीं खेले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार