पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ब्रिसबेन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की कोशिश कर रही है। वापसी की कोशिश कर रही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्क वुड ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

35 साल के मार्क वुड का इंजरी से गहरा नाता रहा है। वह जितने दिन क्रिकेट में सक्रिय नहीं रहते उससे ज्यादा इंजरी की वजह से बाहर रहते हैं। वह पर्थ में टेस्ट इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। वह इंजरी की वजह से लगभग 15 महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे थे, लेकिन महज 11 ओवर गेंदबाजी कर सके। वुड ब्रिसबेन टेस्ट से बाएं घुटने में परेशानी की वजह से बाहर हुए हैं।

Advertisement

मार्क वुड ने शनिवार सुबह एलन बॉर्डर फील्ड में इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। वह इंग्लैंड टीम में चुने गए एकमात्र सदस्य थे जो अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं थे। अभ्यास सत्र में उनका शामिल न होना इस बात का संकेत है कि वह गाबा टेस्ट से बाहर रहेंगे।

वुड अपने करियर के आखिरी चरण में हैं। 35 साल या उसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के लिए खेलना मुश्किल होता है। इंजरी के बाद रिकवरी करते हुए वापसी करना और भी मुश्किल होता है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की वापसी पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की निगाहें होंगी।

मार्क वुड ने शनिवार सुबह एलन बॉर्डर फील्ड में इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। वह इंग्लैंड टीम में चुने गए एकमात्र सदस्य थे जो अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं थे। अभ्यास सत्र में उनका शामिल न होना इस बात का संकेत है कि वह गाबा टेस्ट से बाहर रहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मार्क वुड की जगह जोश टंग को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार