इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट समेत वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज और श्रीलंकाई बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को 'जुलाई 2026' के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' हेतु नामित किया गया है।

Advertisement

नैट साइवर-ब्रंट ने अपने देश में खेले गए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमान संभाली, जबकि टूर्नामेंट के दौरान उन्हें पिंडली में चोट भी लगी थी। अनुभवी बैटिंग ऑलराउंडर ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में उस समय 75 रन की अहम पारी खेली, जब इंग्लैंड ने शुरुआती 4 ओवरों में 3 विकेट गंवा दिए थे। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 23 रन जुड़ सके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए ब्रंट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

इसके बाद दाएं हाथ की बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मैच में 58 रन की पारी खेली। नैट ने हीदर नाइट के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन जोड़े, हालांकि टीम खिताब अपने नाम नहीं कर सकी।

नैट साइवर-ब्रंट ने अपने देश में खेले गए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमान संभाली, जबकि टूर्नामेंट के दौरान उन्हें पिंडली में चोट भी लगी थी। अनुभवी बैटिंग ऑलराउंडर ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में उस समय 75 रन की अहम पारी खेली, जब इंग्लैंड ने शुरुआती 4 ओवरों में 3 विकेट गंवा दिए थे। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 23 रन जुड़ सके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए ब्रंट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, हर्षिता समरविक्रमा ने पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में श्रीलंका की 2-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। हर्षिता ने कुल 173 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड जीता। पहले मैच में शांत रहने के बाद, इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने दूसरे मुकाबले में विश्मी गुणरत्ने के साथ 203 रनों की साझेदारी करते हुए 100 रन बनाए। इसके बाद हर्षिता ने हंबनटोटा में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में 71 रन बनाकर श्रीलंका को आठ विकेट से जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार