New Delhi: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। यह मेहमान टीम के खिलाफ लगातार दूसरी पारी में गिल का अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में 50 रन बनाए थे।

Advertisement

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन तक अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 116 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 427 रन बना लिए हैं।

Advertisement

फिलहाल, शुभमन गिल 135 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 75, जबकि ध्रुव जुरेल 30 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद हैं। इस जोड़ी के बीच 45 गेंदों में 11 रन की साझेदारी हो चुकी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 17.3 ओवरों में 58 रन जोड़े।

केएल राहुल 54 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साई सुदर्शन ने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन जुटाए। सुदर्शन ने 165 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली।

यहां से जायसवाल ने कप्तान गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़ते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। दूसरे दिन के पहले सेशन में जायसवाल सिंगल चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए।

Advertisement

जायसवाल ने 258 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 चौके लगाए, लेकिन महज 25 रन से अपने टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक चूक गए।

325 के स्कोर तक तीन विकेट गिरने के बाद गिल ने नितीश रेड्डी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 गेंदों में 91 रन जोड़े। सुदर्शन सेशन, जोमेल वारिकन की गेंद पर अपना कैच जायडेन सील्स को थमा बैठे। इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली।

जायसवाल ने 258 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 चौके लगाए, लेकिन महज 25 रन से अपने टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक चूक गए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार