भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में रविवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया। वाशिंगटन सुंदर की विस्फोटक 49 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 187 का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने 18.3 ओवर में 188 रन बनाकर जीत हासिल की। जीत के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की फॉर्म चिंता का विषय है।

Advertisement

कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल लंबे समय से रन नहीं बना पा रहे हैं। दोनों शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, इसलिए इनकी असफलता टीम पर भारी पड़ रही है। एशिया कप में पूरी तरह फ्लॉप रहे दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में रन नहीं बना सके हैं। अगले साल टी20 विश्व कप भारत की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों की फॉर्म ने भारतीय टीम की परेशानी बढ़ा दी है। शुभमन गिल को संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल पर प्राथमिकता देकर टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे निभाने में वह अब तक असफल रहे हैं।

Advertisement

गिल ने पिछले 10 टी20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। वे 20, 10, 5, 47, 29, 4, 12, 37, 5, और 15 का स्कोर कर सके हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल लंबे समय से रन नहीं बना पा रहे हैं। दोनों शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, इसलिए इनकी असफलता टीम पर भारी पड़ रही है। एशिया कप में पूरी तरह फ्लॉप रहे दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में रन नहीं बना सके हैं। अगले साल टी20 विश्व कप भारत की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों की फॉर्म ने भारतीय टीम की परेशानी बढ़ा दी है। शुभमन गिल को संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल पर प्राथमिकता देकर टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे निभाने में वह अब तक असफल रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की फॉर्म में जल्द वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार