Champions Trophy: बुधवार को एक बार फिर कारवां पाकिस्तान के लाहौर पहुंचेगा जहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। दक्षिण अफ्रीका जहां ग्रुप बी में टेबल टॉपर रही थी तो ग्रुप ए न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर थी। दक्षिण अफ्रीका ने तो तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा की है।

Advertisement

दरअसल, पहला सेमीफाइनल दुबई में होना था और ये तय नहीं था कि भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया होगा या फिर दक्षिण अफ्रीका। अगर भारत नंबर-2 पर रहता तो फिर उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होता लिहाजा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीम दुबई पहुंच गई थीं। लेकिन जब ये तय हुआ कि भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा तो वापस दक्षिण अफ्रीका दुबई से लाहौर के लिए रवाना हो गई।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतियोगिता में अब तक अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी थी जबकि भारत के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।

आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने नॉक-आउट में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 11 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हुई है। जहां 7 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है तो 4 बार दक्षिण अफ्रीका विजेता रहा है। बात अगर चैंपियंस ट्रॉफ़ी की करें तो यहां हिसाब बराबर है - 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी तो 2009 में दक्षिण अफ्रीका जीता था।

लेकिन जब बात आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों की आती है तो यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। आईसीसी वनडे विश्व कप में दो बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत नॉक-आउट मुकाबलों में हुई है, जहां पहली बार 2011 क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराया था। तो 2015 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हार मिली थी।

Advertisement

लाहौर की पिच का पेंच

भले ही दक्षिण अफ्रीका को तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा करनी पड़ी हो लेकिन यहां खेलना उन्हें पसंद होगा। इसकी वजह है लाहौर की पाटा पिच जो बल्लेबाजों के लिए जन्नत से कम नहीं, दक्षिण अफ्रीका की मजबूत और शक्तिशाली बैटिंग लाइन अप इस पर उन्हें प्रबल दावेदार बनाती है।

लाहौर में ही इस प्रतियोगिता के इतिहास का सबसे बड़ा चेज देखने को मिला था जब इंग्लैंड के 351 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 356 बना डाले थे। न्यूजीलैंड भी खुश होगी कि लाहौर की पिच उनके बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल है। टॉस का महत्व यहां इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि शाम के बाद शबनम की उम्मीद रहती है और अगर शबनम आई तो फिर गेंदबाजों का परेशान होना स्वाभाविक है।

Advertisement

संभावित दक्षिण अफ्रीका XI

एडन मारक्रम की चोट को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है कि वह मैच से पहले फिट हो पाएंगे या नहीं। उनके कवर के तौर पर जॉर्ज लिंडे को शामिल किया गया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और टोनी डी जॉर्जी अब पूरी तरह से फिट हैं।

रायन रिकलटन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

Advertisement

संभावित न्यूज़ीलेंड XI

रायन रिकलटन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार