चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि आने वाले चार मुकाबलों में उनकी टीम अगले सीजन के हिसाब से तैयारी करेगी। धोनी ने कहा कि पिच काफी समय तक कवर से ढकी रही है, यह एक ऐसा वेन्यू है जहां हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। धोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खेल बढ़ने के साथ ही पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Advertisement

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते लेकिन विकेट में अधिक बदलाव नहीं आएगा इसलिए उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी। पाटीदार ने कहा कि उनकी टीम के लिए हर मैच अहम है। आरसीबी में एक बदलाव है, जॉश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी खेल रहे हैं।

आज का मुकाबला पिच नंबर सात पर खेला जाना है। स्क्वायर बाउंड्री 64 जबकि सीधी बाउंड्री 73 मीटर है। पिच ड्राई नजर आ रही है और अधिक घास भी मौजूद नहीं है। ऐसे में यह एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जेकब बेथेल, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफ़र्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल

Advertisement

इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज भांडगे, लियम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स : आयुष म्‍हात्रे, शेख रशीद, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल काम्बोज, मतिशा पथिराना

इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज भांडगे, लियम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार