सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम के पास अभी भी मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Advertisement

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करते लेकिन अधिक फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मुंबई के खिलाफ भी उनकी टीम ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की थी। गिल ने कहा कि उनकी टीम नेट रन रेट की ओर ध्यान नहीं दे रही है और एक मैच को एक मैच के तौर पर ही ले रही है। गुजरात की टीम में एक बदलाव है, करीम जनत आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर जेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया गया है।

टीमें :

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट सब : इशांत शर्मा, शरफेन रदरफोर्ड, अरशद खान, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), कमिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादट, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी

इम्पैक्ट सब : इशांत शर्मा, शरफेन रदरफोर्ड, अरशद खान, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार