ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को लेकर चर्चा चल रही थी कि वह आईपीएल में अपनी मौजूदा टीम सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़कर अगले सीजन में किसी दूसरी टीम के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नितीश ने इस खबर का खंडन किया है।

Advertisement

खबरें आई थी कि एसआरएच में चौथे नंबर पर खुद की जगह हेनरिक क्लासेन को मौके देने के फैसले से नितीश संतुष्ट नहीं हैं और टीम छोड़ने का मन बना रहे हैं।

Advertisement

नितीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं शोरगुल से दूर रहना पसंद करता हूं, लेकिन कुछ बातें स्पष्ट होनी चाहिए। एसआरएच के साथ मेरा रिश्ता विश्वास, सम्मान और वर्षों के साझा जुनून पर आधारित है। मैं हमेशा इस टीम के साथ खड़ा रहूंगा।"

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले एसआरएच ने छह करोड़ रुपए में रेड्डी को रिटेन किया था। टीम ने इतनी बड़ी राशि में उन्हें रिटेन करने का फैसला आईपीएल 2024 में उनके द्वारा 13 मैचों में 303 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले प्रदर्शन के बाद किया। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में भी जगह मिली थी।

रेड्डी आईपीएल 2025 में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। 13 मैचों में वह केवल 182 रन बना पाए। वहीं, इंजरी से हाल ही में उबरने के कारण उन्हें गेंदबाजी के ज्यादा अवसर नहीं मिले।

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले एसआरएच ने छह करोड़ रुपए में रेड्डी को रिटेन किया था। टीम ने इतनी बड़ी राशि में उन्हें रिटेन करने का फैसला आईपीएल 2024 में उनके द्वारा 13 मैचों में 303 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले प्रदर्शन के बाद किया। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में भी जगह मिली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

नितीश इंजरी के साथ ही कानूनी मामले में भी फंसे हैं। उनकी पूर्व टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी स्क्वायर द वन ने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम की धारा 11(6) के तहत 5 करोड़ रुपए का बकाया चुकाने के लिए उनके खिलाफ याचिका दायर की है। रेड्डी पर प्रबंधन समझौते का उल्लंघन करने और बकाया राशि का भुगतान न करने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार