Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 103 रन से मुकाबला जीता।
इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 25 अप्रैल 2015 को किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध 97 रन से मैच अपने नाम किया था, जबकि 21 अप्रैल 2014 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 93 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। यह टीम 20 अप्रैल 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन, जबकि 8 मई 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 91 रन से मैच जीत चुकी थी।
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन टीम के खाते में जोड़े। देवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 19 ओवरों में महज 104 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 11 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 56 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन टीम के खाते में जोड़े। देवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस शानदार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 7 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच गंवाकर 8वें पायदान पर मौजूद है।