अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी रविवार शाम वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने आधिकारिक तौर पर 'प्रोजेक्ट महादेव' लॉन्च किया।

Advertisement

'प्रोजेक्ट महादेव' का मकसद राज्य के स्कूल जाने वाले लड़के और लड़कियों को परिवर्तनकारी समर्थन देना और उनके फुटबॉल के सपनों को पूरा करने में मदद करना है।

मिशन ओलंपिक 2026 के अंतर्गत महाराष्ट्र से अधिकाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने तथा 2034 तक फुटबॉल विश्व कप की तैयारी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 'प्रोजेक्ट महादेव' को लागू किया जा रहा है।

'प्रोजेक्ट महादेव' यह उपक्रम महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन, विलेज सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फाउंडेशन, वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन, सिडको तथा महाराष्ट्र शासन के क्रीड़ा विभाग के माध्यम से संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'प्रोजेक्ट महादेव' महाराष्ट्र शासन का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है, जिसके माध्यम से पूरे राज्य में 13 वर्ष से कम आयु के युवाओं में फुटबॉल प्रतिभा की खोज कर उच्च दर्जे के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इस उपक्रम के अंतर्गत छात्रवृत्ति, विदेशी प्रशिक्षकों द्वारा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण तथा सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित 60 खिलाड़ियों (30 लड़के, 30 लड़कियां) को 5 वर्षों के लिए पूर्ण आवासीय छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर लियोनेल मेसी के साथ अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी लुईस सुवारेज और रोड्रिगो डी पॉल, क्रीड़ा मंत्री माणिकराव कोकाटे, सांसद प्रफुल्ल पटेल, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, लोकप्रिय भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान राहुल भेके, महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी, श्रीमती अमृता देवेंद्र फडणवीस, जीओएटी टूर प्रमोटर सत्तादूर दत्ता, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, और डिनो मोरिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर विश्व के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मेसी से मिले। उन्होंने मेसी को अपनी साइन की हुई जर्सी भी दी।

तेंदुलकर ने कहा, "विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी और उनके सहयोगियों के भारत आने तथा विशेष रूप से मुंबई आने के लिए वे सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। मुंबई सपनों का शहर है और यह क्षण भी अत्यंत स्मरणीय है। दर्शकों के समर्थन के बिना हम बड़े नहीं हो सकते। वानखेड़े स्टेडियम में वर्ष 2011 के क्रिकेट विश्व कप की याद ताजा हो गई। यह क्षण स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। खेल में खिलाड़ियों के लिए दृढ़ता और जिद बहुत महत्वपूर्ण होती है।"

उन्होंने कहा, "लियोनेल मेसी विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और उनमें संवेदनशीलता भी है। जिस प्रकार उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं मेसी का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें तथा उनके परिवार को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।"

रविवार को पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने परिवार के साथ लियोनेल मेसी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जीओएटी लियोनेल मेसी से मिलकर दिन शानदार रहा। इसे मुमकिन बनाने के लिए रॉनी सतादारू का धन्यवाद।"

सोमवार को जब लियोनेल नई दिल्ली आएंगे, तो उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त और पहले से तय होगा। यह कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद भारत दौरे का चौथा और आखिरी पड़ाव होगा।

रविवार को पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने परिवार के साथ लियोनेल मेसी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जीओएटी लियोनेल मेसी से मिलकर दिन शानदार रहा। इसे मुमकिन बनाने के लिए रॉनी सतादारू का धन्यवाद।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उम्मीद है कि मेसी शाम साढ़े 4 बजे के आसपास एक प्राइवेट मीट-एंड-ग्रीट में शामिल होंगे। संभावित एजेंडा के अनुसार, पहली मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और दूसरी बातचीत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ होने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार