Lucknow Super Giants: 'सैयद मुश्ताक अली 2025' टूर्नामेंट में खेले 7 मुकाबलों में 16 विकेट। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में खेले 7 मुकाबलों में 16.72 की औसत से 37 विकेट। आईपीएल 2026 में अब तक खेले 2 मुकाबलों में 3 विकेट और इकोनॉमी महज 4.62। ये आंकड़े तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के हैं, जो पिछले एक साल से भारतीय टीम में अपनी वापसी की राह देख रहे हैं।

Advertisement

लाल गेंद क्रिकेट का फॉर्मेट हो या फिर टी20 क्रिकेट, शमी हर फॉर्मेट और हर परिस्थिति में पिछले एक साल से अपनी काबिलियत को लगातार साबित करते आ रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय टीम के सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज किए जा रहे हैं। पिछले साल पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड दौरे के लिए शमी को टीम में जगह नहीं दी गई। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और फिट होते ही उनकी टीम में वापसी होगी।

Advertisement

हर किसी को उम्मीद थी कि एशिया कप 2025 के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में शमी को मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें फिर नजरअंदाज कर दिया गया। टी20 फॉर्मेट छोड़िए, शमी को घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शमी को इंटरनेशनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट नहीं बताया। इसके ठीक बाद रणजी ट्रॉफी में शमी बंगाल की तरफ से खेले और दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों को साबित करके दिखाया। 7 मुकाबलों में शमी ने 16.72 की औसत से 37 विकेट निकाले।

लाल गेंद क्रिकेट का फॉर्मेट हो या फिर टी20 क्रिकेट, शमी हर फॉर्मेट और हर परिस्थिति में पिछले एक साल से अपनी काबिलियत को लगातार साबित करते आ रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय टीम के सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज किए जा रहे हैं। पिछले साल पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड दौरे के लिए शमी को टीम में जगह नहीं दी गई। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और फिट होते ही उनकी टीम में वापसी होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, शमी हर टूर्नामेंट और हर लीग में अपनी काबिलियत लगातार साबित करते आ रहे हैं। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने पहले दो मुकाबलों में अपनी शानदार फिटनेस और फॉर्म का नजारा पेश कर दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर केएल राहुल का बड़ा विकेट अपने नाम किया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के पास शमी की आग उगलती गेंदों का मानो कोई जवाब ही नहीं था। 4 ओवर के स्पेल में शमी ने सिर्फ 9 रन खर्च किए और 2 विकेट निकालने में भी सफल रहे। उनका इकोनॉमी महज 2.20 का रहा, जो शायद किसी गेंदबाज का अब टेस्ट क्रिकेट में भी नहीं रहता होगा। शमी अगर इसी फॉर्म को पूरे टूर्नामेंट में बरकरार रखने में सफल रहे, तो इस बार उन्हें नजरअंदाज कर पाना बेहद मुश्किल होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार