त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। इस टीम ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

Advertisement

आमिर जांगू और रहकीम कॉर्नवाल के बीच पहले विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हुई। कॉर्नवाल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद आमिर जांगू ने एंड्रीस गौस के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। आमिर 49 गेंदों में तीन छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

टीम के लिए एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे, जबकि शाकिब ने 9 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से सौरभ नेत्रवलकर ने सर्वाधिक 3 शिकार किए, जबकि उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

Advertisement

इसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विपक्षी खेमे से सौरभ नेत्रवलकर ने सर्वाधिक 3 शिकार किए, जबकि उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कप्तान पूरन ने 53 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 90 रन बनाए, जबकि एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से एकमात्र विकेट रहकीम कॉर्नवाल के हाथ लगा। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 19 सितंबर को क्वालीफायर-2 खेलेगी, जहां उसका सामना सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला हारने वाली टीम से होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार