World Cup Semi: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 2026-27 सत्र के लिए महिला क्रिकेटरों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। कॉन्ट्रैक्ट में लूसी हैमिल्टन और क्लो आइंसवर्थ जैसे नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

Advertisement

18 सदस्यों वाली इस टीम में पिछले साल की तुलना में 3 बदलाव हुए हैं। तस्मानिया की ऑलराउंडर निकोला कैरी को फिर से मौका दिया गया है। बाएं हाथ की युवा तेज गेंदबाज हैमिल्टन ने रैंक में तेजी से आगे बढ़ने के बाद अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। 19 साल की इस खिलाड़ी ने मार्च में सिर्फ तीन सप्ताह के अंदर तीनों फॉर्मेट में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था।

Advertisement

2025 में अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने के बाद वह होबार्ट में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सीनियर टीम में शामिल हुईं, जिसके तुरंत बाद वाका ग्राउंड पर उनका टेस्ट डेब्यू हुआ। उन्होंने अपने इस शानदार महीने का अंत सेंट विंसेंट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच से किया।

पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की 20 साल की तेज गेंदबाज आइंसवर्थ ने अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, इसके बावजूद उन्हें कॉन्टैक्ट में शामिल किया गया है। 2023 में पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ आने के बाद से उन्हें एक होनहार खिलाड़ी माना जा रहा है। उन्होंने विमेंस बिग बैश लीग के तीन सीजन में 22.30 की औसत और सात से कम के इकॉनमी रेट से 40 विकेट लिए हैं।

कैरी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेटअप में उनकी वापसी के बाद हुई है। 32 साल की कैरी ने 2023 में तस्मानिया के साथ घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने का फैसला किया था। इस फैसले से उन्हें अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने और विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में एक्सपोजर पाने का मौका मिला। उनके बेहतर प्रदर्शन ने आखिरकार नेशनल टीम में वापसी का रास्ता बनाया।

इस बीच, पूर्व कप्तान एलिसा हीली को पर्थ में अपना टेस्ट करियर खत्म करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। विक्टोरिया की टेस फ्लिंटॉफ और टायला व्लामिन्क भी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

Advertisement

फ्लिंटॉफ, जिन्हें पिछले सीजन में उनकी क्षमता के आधार पर शामिल किया गया था, कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रहने के दौरान नेशनल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाईं। दूसरी ओर, व्लामिन्क 2024 टी20 विश्व कप के दौरान लगी कंधे की चोट से उबरने की कोशिश कर रही हैं, और हाल ही में एक घरेलू रेड-बॉल मैच में वापसी की है।

इस बीच, पूर्व कप्तान एलिसा हीली को पर्थ में अपना टेस्ट करियर खत्म करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। विक्टोरिया की टेस फ्लिंटॉफ और टायला व्लामिन्क भी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीए से सत्र 2026-27 के लिए कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली महिला खिलाड़ी: क्लोई एन्सवर्थ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार