भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी कर इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

Advertisement

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के पास दूसरी पारी में 63 रनों की बढ़त है। हालांकि, मेजबान टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। टेस्ट के तीसरे दिन भारत की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द शेष तीन विकेट लिए जाएं और जल्द ही लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई जाए।

Advertisement

कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच को देखने के लिए दूसरे दिन भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। कुछ दर्शकों ने आईएएनएस के साथ बातचीत की।

एक क्रिकेट प्रशंसक ने बताया कि भारत ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की, जिसके दम पर हम इस मैच में मजबूत स्थिति में हैं। अगर मेजबान टीम को तीसरे दिन कम रन देकर आउट कर दिया जाए, तो भारत के बल्लेबाज आसानी से दूसरी पारी में रन चेज करते हुए जीत हासिल कर सकते हैं, और हमें उम्मीद है कि तीसरे दिन भारत कोलकाता टेस्ट जीत लेगा।

एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच देखना काफी अच्छा लगता है। मैं पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच को लाइव देख रहा था; मुझे काफी अच्छा लगा। भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह तारीफ के काबिल है।

एक क्रिकेट प्रशंसक ने बताया कि भारत ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की, जिसके दम पर हम इस मैच में मजबूत स्थिति में हैं। अगर मेजबान टीम को तीसरे दिन कम रन देकर आउट कर दिया जाए, तो भारत के बल्लेबाज आसानी से दूसरी पारी में रन चेज करते हुए जीत हासिल कर सकते हैं, और हमें उम्मीद है कि तीसरे दिन भारत कोलकाता टेस्ट जीत लेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि तीसरे दिन का खेल देखने के लिए मैं बहुत ही उत्साहित हूं। हम चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका जल्द ही ऑल आउट हो जाए। भारत आसानी से मैच जीते। लेकिन, साउथ अफ्रीका भी अच्छी टीम है; इनके गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार