Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने शतक लगाने के साथ ही 14 साल का सूखा खत्म किया।

Advertisement

संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 115 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 205 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 15 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का चौथा और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में पहला शतक लगाया। संजू इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए शतक लगाने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं। सैमसन से पहले सीएसके की ओर से डीसी के खिलाफ मुरली विजय ने साल 2012 में शतक लगाया था। संजू ने आईपीएल में सीएसके की ओर से चौथी सबसे बड़ी पारी खेली।

Advertisement

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने शतक लगाने के साथ ही 14 साल का सूखा खत्म किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सैमसन की शतकीय पारी के बूते पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 बनाए, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम का इस लीग में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 59 रन बनाए और वह रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने चटकाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार