पैट कमिंस की 31 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहले वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 10 ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। एडम जम्पा और कमिंस ने दो-दो विकेट लिए।

पाकिस्तान के लिए कामरान गुलाम (5) और सलमान आगा (12) मध्यक्रम में प्रभावित करने में विफल रहे और पाकिस्तान की स्थिति मैच में काफी खराब हो गई। रिजवान (44) भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में विफल रहे और अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 32वें ओवर में मार्नस लाबुशेन ने आउट किया।

इरफान खान (22), शाहीन शाह अफरीदी (24) और नसीम शाह (40) ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन जोड़े और टीम को 203 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान की पूरी टीम 46.4 ओवर में ढेर हो गई।

Advertisement

नसीम ने 39 गेंदों पर चार सिक्स और एक चौका लगाया जबकि शाहीन ने 24 रन की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने 31 गेंद पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली।

नसीम ने 39 गेंदों पर चार सिक्स और एक चौका लगाया जबकि शाहीन ने 24 रन की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार