सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच में ही अपनी टीम को छोड़कर, पीठ की पुरानी चोट के आखिरी मेडिकल स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती 2 मुकाबले नहीं खेल सके हैं। आगामी दो मुकाबलों में भी उनका खेल पाना मुमकिन नहीं है। उम्मीद है कि टेस्ट पास करने के बाद वह 17 अप्रैल को टीम से जुड़ेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज सीरीज के बाद से एक भी मुकाबला नहीं खेला है। कमिंस हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल सके थे।
'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एसआरएच की रोमांचक जीत के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए। हालांकि, यह स्कैन पहले से ही तय था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की देखरेख में किया जाएगा।
जब यह स्पष्ट हो गया कि कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में नहीं उतर पाएंगे, तो ईशान किशन को उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई।
'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एसआरएच की रोमांचक जीत के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए। हालांकि, यह स्कैन पहले से ही तय था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की देखरेख में किया जाएगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस टीम का अगला मुकाबला रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के पहले घरेलू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा। इसके बाद 11 अप्रैल को उसके सामने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) होगी। 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से भिड़ने के बाद यह टीम 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चुनौती देगी।