सेंट्रल जोन ने रविवार को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस टीम ने बीसीसीआई सीओई ग्राउंड पर वेस्ट जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में बढ़त के आधार पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

Advertisement

अब फाइनल मैच में सेंट्रल जोन का सामना साउथ जोन से होगा। खिताबी मुकाबला 11 सितंबर से खेला जाएगा।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्ट जोन पहली पारी में 438 रन पर सिमट गई। खराब शुरुआत के बावजूद सेंट्रल जोन ने ऋतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर मजबूत स्कोर बनाया।

टीम 179 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ऋतुराज गायकवाड़ ने तनुष कोटियान के साथ छठे विकेट के लिए 148 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूती दी।

गायकवाड़ 206 गेंदों में 184 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में एक छक्का और 25 चौके शामिल थे। उनके अलावा कोटियान ने 76, जबकि कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 64 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से सारांश जैन और हर्ष दुबे सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जबकि खलील अहमद ने दो विकेट निकाले।

Advertisement

इसके जवाब में सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 600 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस टीम के लिए शुभम शर्मा ने सर्वाधिक 96 रन बनाए, जबकि उपेंद्र यादव ने 87 रन टीम के खाते में जोड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने 77 रन की पारी खेली। उनके अलावा हर्ष दुबे ने 75 रन जुटाए। सारांश जैन ने नाबाद 63 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने चार शिकार किए, जबकि अरजन नागवासवाला ने तीन विकेट निकाले।

इसके जवाब में सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 600 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस टीम के लिए शुभम शर्मा ने सर्वाधिक 96 रन बनाए, जबकि उपेंद्र यादव ने 87 रन टीम के खाते में जोड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने 77 रन की पारी खेली। उनके अलावा हर्ष दुबे ने 75 रन जुटाए। सारांश जैन ने नाबाद 63 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 64 रन जोड़े, जबकि तनुष कोटियान 40 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम से सारांश जैन ने पांच विकेट निकाले। वहीं, हर्ष दुबे ने तीन शिकार किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार