Asia Cup: महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पारी 19.2 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान की ओर सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से सभी गेंदबाजों की बढ़िया गेंदबाजी देखी गई।

Advertisement

पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान के ओपनरों के विकेट सस्ते में गिराते हुए गुल फिरोजा को 5 और विकेटकीपर मुनीबा अली को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद श्रेयंका पाटिल ने आलिया रियाज को 6 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा की फिरकी का जादू चला और उन्होंने कप्तान निदा डार को 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

Asia Cup: महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पारी 19.2 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान की ओर सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से सभी गेंदबाजों की बढ़िया गेंदबाजी देखी गई।

भारत की ओर से रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। राधा यादव एकमात्र गेंदबाज रहीं जिनको विकेट नहीं मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार