भारत के खिलाफ अपना प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में एक बार फिर शतक लगा दिया है। मिचेल का सीरीज का यह लगातार दूसरा शतक है।
डेरिल मिचेल ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 10 चौके लगाए।
मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की।
रिपोर्ट लिखे जाने तक मिचेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के साथ नाबाद 158 रन की साझेदारी कर ली थी। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थे। मिचेल 110 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 109 और फिलिप्स 68 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 70 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।
मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। राणा ने डेवन कोनवे को 5 और विल यंग को 30 के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को शून्य के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट किया था। इसके बाद मिचेल और फिलिप्स की बदौलत न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की है।