भारतीय युवा ऑलराउंडर नमन धीर को सिर्फ 9 दिनों में सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल कर लिया गया है। हरफनमौला खिलाड़ी नमन धीर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

Advertisement

नमन धीर आक्रामक बल्लेबाजी के साथ दबाव की स्थिति में मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। उनकी फुर्तीली फील्डिंग भी टीम के लिए उपयोगी रन बचाने में कारगर रहती है। अपनी गेंदबाजी से वह टीम को महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू दिलाने की काबिलियत रखते हैं।

नमन धीर पंजाब की अंडर-16 टीम में खेलते थे, लेकिन कई साल तक उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका। लगातार नजरअंदाज किए जाने से नमन निराश हो गए और साल 2022 की शुरुआत में क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया।

Advertisement

नमन की बहन कनाडा में रहती थीं। नमन भी वहां जाने का मन बना चुके थे, लेकिन पिता नरेश धीर ने बेटे से एक और साल क्रिकेट को देने का कहा। बेटे ने पिता की बात मान ली और दिसंबर 2022 में उन्हें रणजी ट्रॉफी में डेब्यू का मौका मिल गया। अगले ही साल आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

नमन के पिता फरीदकोट में एक मेडिकल शॉप पर काम करते थे। वह पूरे महीने सिर्फ 10 हजार रुपये ही कमा पाते, लेकिन तंगहाली के बावजूद हमेशा बेटे को उसका खेल जारी रखने के लिए प्रेरित किया। पिता खुद नमन को क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए स्कूल से लेकर जाते, जिसके चलते उन्हें समाज के ताने सुनने पड़ते। लोग कहते कि नरेश खुद अपने बेटे का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नमन पर भरोसा था। उन्हें पता था कि जब एक दिन नमन टीवी पर आएगा, तो यही लोग उनके लिए तालियां बजाएंगे।

आईपीएल 2024 में नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए 7 मुकाबलों में 23.33 की औसत के साथ 140 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। इसके बाद अगले साल 16 मुकाबलों की 12 पारियों में 31.50 की औसत के साथ 252 रन अपने खाते में जोड़े। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 14 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 318 रन निकले।

Advertisement

नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज नमन धीर ने 5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 33 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। 30 सितंबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 6.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 38 रन दिए, लेकिन फिर से कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में नमन धीर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। सीरीज के तीसरे वनडे मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 30 रन बनाने के अलावा, 33 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया।

6 अक्टूबर को नमन धीर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में नमन ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 3 विकेट निकाले। अब शेष सीरीज में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की आस है।

नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज नमन धीर ने 5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 33 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। 30 सितंबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 6.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 38 रन दिए, लेकिन फिर से कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में नमन धीर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। सीरीज के तीसरे वनडे मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 30 रन बनाने के अलावा, 33 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार