Asia Cup: 'गिरा हूं तो क्या हुआ, मैं उठ कर फिर चलूंगा, राख से भी मैं आग बनकर फिर निकलूंगा। टूटना मेरी फितरत नहीं, बिखर कर जुड़ना है। अबकी बार आसमान से भी ऊपर उड़ना है।' ये लाइनें भारतीय टीम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा पर एकदम फिट बैठती हैं। एक समय पर दीपक ने क्रुणाल पांड्या संग हुए विवाद के बाद अपने क्रिकेट करियर को खत्म मान लिया था। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला, समेटा और जबरदस्त वापसी के बूते भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।

Advertisement

दीपक हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में 19 अप्रैल, 1995 को हुआ। दीपक को शुरुआत से ही क्रिकेट से खास लगाव था, हालांकि हरियाणा में इस खेल के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। यही कारण रहा कि दीपक हरियाणा को छोड़कर बड़ौदा शिफ्ट हो गए। लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते दीपक ने साल 2014 में बड़ौदा की तरफ से घरेलू क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेला। दीपक पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और उन्होंने बंगाल के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

दीपक घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे। इरफान और युसूफ पठान ने भी क्रिकेट की दुनिया में पांव जमाने में दीपक की काफी मदद की। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम दीपक को मिला और उन्हें आईपीएल 2015 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

दीपक हुड्डा का करियर शानदार चल रहा था और वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। फिर साल 2021 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दीपक को अंदर तक झकझोर दिया। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले दीपक की बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या से लड़ाई हो गई। दीपक ने क्रुणाल पर क्रिकेट करियर खत्म करने जैसे आरोप भी लगाए और टीम का बायो-बबल छोड़कर चले गए। बड़ौदा क्रिकेट ने दीपक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए निलंबित कर दिया। इस घटना से दीपक बुरी तरह से टूट गए और उन्होंने अपना इंटरनेशनल करियर शुरू होने से पहले ही खत्म मान लिया।

दीपक घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे। इरफान और युसूफ पठान ने भी क्रिकेट की दुनिया में पांव जमाने में दीपक की काफी मदद की। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम दीपक को मिला और उन्हें आईपीएल 2015 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दीपक ने भारत की तरफ से खेले 10 वनडे मुकाबलों में अब तक 25 की औसत से 153 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में दीपक ने 17 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन बनाए हैं। दीपक उन भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वनडे और टी20 को मिलकर दीपक 9 विकेट भी निकाल चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार