T20 World Cup: भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-ए' मैच के दौरान दीप्ति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।

Advertisement

इस मैच से पहले, दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के 355 इंटरनेशनल विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दीप्ति को सिर्फ एक विकेट की दरकार थी। दीप्ति ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बेथ मूनी को आउट करके इतिहास रच दिया। ​​मूनी ने ऑफ-स्पिनर की गेंद पर स्लॉग-स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही से नहीं लगा और राधा यादव ने लॉन्ग-ऑन पर आसानी से कैच पकड़ लिया। मूनी 20 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुईं और दीप्ति ने अपने इंटरनेशनल करियर का 356वां विकेट हासिल किया।

Advertisement

यह दीप्ति का 278वां इंटरनेशनल मैच भी था। आगरा में जन्मीं इस ऑलराउंडर के नाम अब तीनों फॉर्मेट में कुल 356 विकेट हो गए हैं। दीप्ति ने छह टेस्ट मैचों में 22 विकेट, 124 वनडे मैचों में 166 विकेट और 148 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 168 विकेट अपने नाम किए हैं। टूर्नामेंट में इससे पहले, 14 जून को बर्मिंघम में खेले गए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर दीप्ति अपनी शानदार फॉर्म दिखा चुकी थीं।

मूनी को आउट करने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, दीप्ति ने झूलन गोस्वामी को पछाड़ दिया, जिन्होंने 284 इंटरनेशनल मैचों में 355 विकेट लेने के बाद संन्यास लिया था। गोस्वामी ने अपने शानदार करियर का समापन 12 टेस्ट में 44 विकेट, 204 वनडे में 255 विकेट और 68 टी20 में 56 विकेट के साथ किया।

यह दीप्ति का 278वां इंटरनेशनल मैच भी था। आगरा में जन्मीं इस ऑलराउंडर के नाम अब तीनों फॉर्मेट में कुल 356 विकेट हो गए हैं। दीप्ति ने छह टेस्ट मैचों में 22 विकेट, 124 वनडे मैचों में 166 विकेट और 148 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 168 विकेट अपने नाम किए हैं। टूर्नामेंट में इससे पहले, 14 जून को बर्मिंघम में खेले गए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर दीप्ति अपनी शानदार फॉर्म दिखा चुकी थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लंदन में खेले गए इस मैच में दीप्ति ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार