ODI WC: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी। इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है।

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली भारतीय टीम को मिली हार को समय पर मिला वेक-अप कॉल बताया है।

Advertisement

द आईसीसी रिव्यू पर शास्त्री ने कहा, "यह हार टूर्नामेंट में सही समय पर आई। आप लगातार मैच जीतते हैं, तो एक दिन खराब भी होगा। मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया। शायद इंडिया को इसी झटके की जरूरत थी।"

शास्त्री ने कहा, "हार का तरीका कैंप के अंदर रणनीति में फिर से बदलाव लाने पर जोर देगा। इससे आगे टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अपनी रणनीति पर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है। वे चीजों को हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि सुपर आठ में एक और हार जाते हैं, आपको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी।"

द आईसीसी रिव्यू पर शास्त्री ने कहा, "यह हार टूर्नामेंट में सही समय पर आई। आप लगातार मैच जीतते हैं, तो एक दिन खराब भी होगा। मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया। शायद इंडिया को इसी झटके की जरूरत थी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शास्त्री ने कहा, "अगर अक्षर पटेल खेल रहे हैं, तो वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आपके पास नंबर 5 पर हार्दिक पांड्या हैं, नंबर 6 पर शिवम दुबे हैं, और नंबर 7 पर वाशिंगटन सुंदर हैं। अक्षर नंबर 5 पर भी जा सकते हैं। अगर आठ बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में काम नहीं कर सकते, तो गड़बड़ है। आप जहां चूक रहे हैं, वह यह है कि आप खुद को एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प नहीं दे रहे हैं। रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्हें एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की तरह आना होगा।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार