New Delhi: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जमाया। शाई होप ने 58 पारियों के बाद शतक लगाया, जिसके साथ वह पारियों के आधार पर शतक के लिए सबसे लंबा इंतजार करने वाले कैरेबियन बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

शाई होप ने अगस्त 2017 में इंग्लैंड के विरुद्ध दोनों पारियों में शतक जमाया था। इसके बाद तीसरी पारी में ही होप 90 के स्कोर पर नाबाद रहे, लेकिन अगला शतक नहीं जमा सके। उन्हें इसके लिए 59 पारियों का इंतजार करना पड़ा।

Advertisement

इस लिस्ट में जरमाइन ब्लैकवुड चौथे स्थान पर मौजूद हैं। साल 2015 में शतक जमाने वाले ब्लैकवुड को 47 पारियों के बाद तीनों अंकों का निजी स्कोर नसीब हुआ था।

तीसरे पायदान पर मौजूद क्रिस गेल ने 2005 से 2008 के बीच कुल 46 पारियां खेलने के बाद अपना अगला टेस्ट शतक जमाया। वहीं, ड्वेन ब्रावो साल 2005 से 2009 के बीच 44 पारियों के बाद यह कारनामा कर सके। वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। शिवनारायण चन्द्रपॉल ने साल 1998 से 2002 के बीच 41 पारियों के बाद शतक जमाया था। यह खिलाड़ी फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर है।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। जोमेल वारिकन ने 3 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की लीड हासिल कर ली।

Advertisement

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। जोमेल वारिकन ने 3 विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेहमान टीम दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुई। 35 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल और शाई होप ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 177 रन की साझेदारी हुई। कैंपबेल 115, जबकि होप 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार