भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त को कोलंबो में शुरू होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव के खेलने पर संशय जताया है।

Advertisement

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे कुलदीप यादव की चिंता है। हो सकता है कि वह अगला मैच न खेले। ऐसा भी हो सकता है। जब भी उसे गेंदबाजी दी गई, तो लंबे की जगह छोटे स्पेल दिए गए। सारांश जैन एक ऑफ-स्पिनर है। पडिक्कल बॉलिंग करने क्यों आया? ऐसा इसलिए था क्योंकि बीच में ऑफ-स्पिनर की कमी दिख रही थी। ऐसे में मुझे लगता है कि कुलदीप अगले टेस्ट में अपनी जगह खो सकते हैं।"

भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त को कोलंबो में शुरू होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव के खेलने पर संशय जताया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुलदीप लंबे समय से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से कभी मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था। मानव सुथार के आने के बाद उनके लिए मुश्किल और बढ़ी है। 2017 में टेस्ट डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव ने अब तक खेले सिर्फ 19 टेस्ट मैचों में 80 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार