BCCI Awards: भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा सकता है, जबकि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को 15 मार्च को देश की राजधानी में होने वाले बीसीसीआई अवॉर्ड्स में 'मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना जा सकता है।

Advertisement

'आईएएनएस' ने पहले बताया था कि 'नमन' नामक सालाना अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हाल ही में मेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम, मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता टीम, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम और दोनों जेंडर में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों को बीसीसीआई सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने बतौर हेड कोच भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाया था, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, गिल भले ही हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर- मेन' के लिए 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड' जीतने की लाइन में हैं।

26 वर्षीय गिल ने 2025 में टेस्ट में 983 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर 5 टेस्ट की 10 पारियों में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाए। भारत ने यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई थी। साल 2025 में गिल ने वनडे फॉर्मेट में 490 रन बनाए। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 188 रन बनाए।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को लगातार तीसरे साल घरेलू क्रिकेट में परफॉर्मेंस के मामले में 'बेस्ट एसोसिएशन' घोषित किया जाएगा। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर यश दुबे और बैटर यश राठौड़ की जोड़ी को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में सर्वाधिक विकेट लेने और रन बनाने के लिए 'माधवराव सिंधिया अवॉर्ड' मिलेगा।

26 वर्षीय गिल ने 2025 में टेस्ट में 983 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर 5 टेस्ट की 10 पारियों में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाए। भारत ने यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई थी। साल 2025 में गिल ने वनडे फॉर्मेट में 490 रन बनाए। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 188 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शांतनु सिंह और यशबर्धन सिंह चौहान को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने के लिए 'जगमोहन डालमिया ट्रॉफी' मिलेगी। नित्या पांड्या और हेमचूडेशन को अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने के लिए 'एमए चिदंबरम ट्रॉफी' मिलेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार