ICC Champions Trophy: रविवार की रात फैसला हो जाएगा कि चैंपियंस ट्रॉफी का नया बादशाह कौन होगा - क्या 12 साल में दूसरी बार भारत बनेगा चैंपियन ? या फिर 25 साल बाद न्यूजीलैंड एक बार फिर बनेगा विजेता। संयोग देखिए 25 साल पहले भी न्यूजीलैंड ने भारत को मात देकर ही अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था। हालांकि उसके बाद कभी वह दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नहीं पहुंचे थे, लेकिन भारत को ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में हराकर उन्होंने अपना दूसरा आईसीसी खिताब जीता था।

Advertisement

भारत ने फाइनल का सफर जहां अपराजित रहते हुए तय किया है तो न्यूजीलैंड को इसी मैदान पर पिछले रविवार भारत के ही हाथों एकमात्र हार मिली थी। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो न्यूजीलैंड ने लाहौर में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल का सफर तय किया है।

Advertisement

आईसीसी टूर्नामेंट में टक्कर जोरदार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 12 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हो चुकी है, और मजेदार बात ये है कि दोनों ही टीमों के बीच आंकड़ा भी बिल्कुल बराबर है। बात अगर वनडे विश्व कप की करें तो यहां इन दोनों के बीच हुए 10 मुकाबले में पांच बार बाजी भारत ने मारी है, तो न्यूजीलैंड भी पांच बार विजेता रहा है।

2023 वनडे विश्व कप में तो दो बार भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने आए थे - एक बार ग्रुप स्टेज में और दूसरी बार सेमीफाइनल में भी हुई थी टक्कर। दोनों ही मर्तबा भारतीय टीम के सिर बंधा था जीत का सेहरा। बात अगर चैंपियंस ट्रॉफी की करें तो इन दोनों के बीच दो बार टक्कर हुई है। एक बार जहां 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर न्यूजीलैंड पहली और इकलौती बार चैंपियन बना था। तो इसी प्रतियोगिता के ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को दी थी मात।

दुबई की पिच है भारत की ताकत ?

Advertisement

हर तरफ से ये कहा जा रहा है कि दुबई की परिस्थितियां और एक ही जगह सारे मैच खेलने का एडवांटेज भारत को मिल रहा है। इतना ही नहीं दुबई में तो आज तक भारत को कभी वनडे में हार नहीं मिली है। भारत ने यहां अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें 9 में जीत मिली है तो एक मैच टाई रहा था।

इसमें कोई शक नहीं है कि दुबई की धीमी पिच पर भारतीय स्पिनरों का बोलबाला रहा है। लेकिन गौर करने वाली बात ये भी है कि न्यूजीलैंड के पास भी इन पिचों के मुताबिक शानदार स्पिन आक्रमण है। पिछले रविवार को भारत के खिलाफ भी उन्होंने इसी मैदान पर खेला था - लिहाजा उस मैच में की गई गलतियों से वह सबक लेकर उतरेंगे।

उनके पास मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के तौर पर स्पिन तिकड़ी भी मौजूद है जो इन पिचों का बखूबी इस्तेमाल करना जानते हैं। अब तक ये देखा गया है कि यहां टॉस कोई खास महत्व नहीं रखता, वैसे भी रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से एक भी टॉस नहीं जीता है। इस प्रतियोगिता में भी भारत पहले खेलते हुए और चेज करते हुए - दोनों ही तरह से मैच जीतता आ रहा है।

Advertisement

संभावित भारत XI

दुबई की पिचों पर स्पिनरों की चौकड़ी का नया टेंपलेट सेट करने वाली टीम इंडिया एक बार फिर उसी कॉम्बिनेशन के साथ नजर आ सकती है। टीम में किसी तरह की फिटनेस की कोई समस्या नहीं है लिहाजा अंतिम एकादश में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

संभावित न्यूजीलैंड XI

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी की चोट चिंता का सबब है, हेनरी ने इसी मैदान पर भारत के खिलाफ पिछले रविवार को पांच विकेट झटके थे। लेकिन सेमीफाइनल में फील्डिंग के दौरान हेनरी को कंधे में चोट आ गई थी जिसके बाद वह मैदान पर नहीं लौटे थे। अगर हेनरी फिट नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह ऑलराउंडर नेथन स्मिथ या तेज गेंदबाज जेकब डफी को मौका मिल सकता है।

संभावित न्यूजीलैंड XI

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार