T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास में ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा। पड़ोसी देशों के बीच 6 अक्टूबर को खेले गए ग्रुप ए के मैच में 15,935 दर्शक मैदान में मौजूद थे।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात गेंदें शेष रहते छह विकेट से मैच जीत लिया। हालांकि, टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

Advertisement

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ष के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ खिताब अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को बताया कि महिला टी20 विश्व कप 2024 महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें टूर्नामेंट के दौरान 91,030 प्रशंसक आए, जो पिछले संस्करण की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि है।

रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक फाइनल में 21,457 दर्शक उपस्थित थे, जो दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले फाइनल से 68 प्रतिशत अधिक था।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में बताया, "ग्रुप चरण और सेमीफाइनल में भी मजबूत समर्थन देखने को मिला, जिसमें 69,573 प्रशंसक आए, जो पिछले संस्करण की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है, जिससे महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता सबके सामने आई।

Advertisement

रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक फाइनल में 21,457 दर्शक उपस्थित थे, जो दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले फाइनल से 68 प्रतिशत अधिक था।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार