ICC Champions Trophy: | रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते नजर आएंगे। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को नहीं लगता है कि रोहित-विराट अगले वनडे विश्व का हिस्सा होंगे, जो 2027 में साउथ अफ्रीका में खेला जाना है।

Advertisement

सुनील गावस्कर को नहीं लगता है कि भारत के दोनों सीनियर खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, "सब कुछ चयनकर्ताओं की उस सोच पर निर्भर करता है कि रोहित और विराट टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं।"

Advertisement

सुनील गावस्कर ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म पर बातचीत में कहा, "रोहित और विराट वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं। लेकिन चयनकर्ता अब 2027 विश्व कप को देखते हुए टीम तैयार करेंगे। वे देखेंगे कि क्या ये दोनों अगले विश्व कप तक टीम में रह सकते हैं। क्या दोनों टीम के लिए तब भी अपना वही योगदान दे पाएंगे जो अभी दे रहे हैं। यह चयनकर्ताओं के लिए भी बेहद मुश्किल प्रक्रिया होगी। हालांकि अगर चयनकर्ताओं को लगता है तो दोनों निश्चित रूप से खेल सकते हैं।"

गावस्कर ने आगे कहा, "मैं बहुत ईमानदारी से कहूं तो मौजूदा फॉर्म के मुताबिक मुझे नहीं लगता कि रोहित और विराट वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा होंगे। लेकिन अगर अगले 2 साल में उनका फॉर्म अच्छा रहा और वे शतक पर शतक बनाते गए तो फिर भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते। रोहित को फॉर्म के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काम करना होगा। आईपीएल में लगभग हर मैच में फिटनेस की वजह से ही उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना पड़ता है। विराट के साथ फिटनेस की समस्या नहीं है। वह वनडे विश्व कप 2023 के बाद आईपीएल 2025 में अच्छी फॉर्म में दिखे हैं और 11 मैचों में 505 रन बना चुके हैं। देखना होगा कि वे मैचों के लिए किस तरह खुद को फिट रख पाते हैं। इसके लिए समय उनके पास बहुत कम है।"

सुनील गावस्कर ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म पर बातचीत में कहा, "रोहित और विराट वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं। लेकिन चयनकर्ता अब 2027 विश्व कप को देखते हुए टीम तैयार करेंगे। वे देखेंगे कि क्या ये दोनों अगले विश्व कप तक टीम में रह सकते हैं। क्या दोनों टीम के लिए तब भी अपना वही योगदान दे पाएंगे जो अभी दे रहे हैं। यह चयनकर्ताओं के लिए भी बेहद मुश्किल प्रक्रिया होगी। हालांकि अगर चयनकर्ताओं को लगता है तो दोनों निश्चित रूप से खेल सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार