T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 6 विकेट खोकर 19.3 ओवर में चेज कर लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और जीत का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।
न्यूजीलैंड की टीम एक समय पर मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, पारी के 18वें ओवर में विल जैक्स ने ग्लेन फिलिप्स के ओवर में 22 रन बनाते हुए बाजी को पूरी तरह से पलट दिया। हार के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा, "यह एक अच्छा और कड़ा मुकाबला था। हां, मुझे लगता है कि जिस तरह से इंग्लैंड ने रनों का पीछा किया और अंत में विल जैक्स और रेहान अहमद ने बल्लेबाजी की, वो शानदार था।"
अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को इस मुकाबले में हराने में सफल रहती, तो टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता। कप्तान सैंटनर ने भी माना कि इस मैच को जीतने के बाद न्यूजीलैंड के लिए चीजें आसान हो जातीं। सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके लिए उन्हें जीत का श्रेय मिलना चाहिए।
सैंटनर ने कहा कि अंतिम ओवरों में टीम के बल्लेबाज रन बटोरने में नाकाम रहे, जिसके खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। न्यूजीलैंड के कप्तान ने माना कि 170 से 175 रनों का लक्ष्य अच्छा हो सकता था। उन्होंने रेहान अहमद की शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। सैंटनर ने कहा कि रेहान स्पिन के अच्छे बल्लेबाज हैं और इसी कारण उन्हें इस विकेट पर ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को इस मुकाबले में हराने में सफल रहती, तो टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता। कप्तान सैंटनर ने भी माना कि इस मैच को जीतने के बाद न्यूजीलैंड के लिए चीजें आसान हो जातीं। सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके लिए उन्हें जीत का श्रेय मिलना चाहिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि टिम सीफर्ट ने 35 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।