इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ जो रूट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

Advertisement

रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। वॉ ने अपने करियर में कुल 168 टेस्ट मैच खेले। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में रूट अपने करियर का 169वां टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। इस लिस्ट में रूट से आगे अब सिर्फ जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदलुकर ही हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि सचिन के नाम सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले।

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। साल 2010 के बाद यह पहला मौका है, जब इंग्लैंड ने लगातार तीन टेस्ट मैचों में अपनी प्लेइंग इलेवन नहीं बदली है। हालांकि, एजबेस्टन के मैदान पर पिछले कुछ समय में इंग्लैंड का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है।

रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। वॉ ने अपने करियर में कुल 168 टेस्ट मैच खेले। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में रूट अपने करियर का 169वां टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। इस लिस्ट में रूट से आगे अब सिर्फ जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदलुकर ही हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि सचिन के नाम सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था। वहीं, पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम ने एक पारी और 103 रनों से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज में अब तक बेहद निराशाजनक रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार