England Cricket: भारत के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हार के साथ इंग्लैंड टीम पर धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

इंग्लैंड ने गेंदबाजी के दौरान निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे। इस वजह से टीम पर जुर्माना लगाया गया। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी पैनल की हेलेन पैक ने यह जुर्माना लगाया।

Advertisement

मैदानी अंपायर जैकलीन विलियम्स और जेम्स मिडलब्रुक, तीसरे अंपायर सू रेडफर्न और चौथे अंपायर अन्ना हैरिस ने आरोप तय किए। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।

आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

नॉटिंघम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना के पहले टी20 शतक (62 गेंद में 112 रन) की बदौलत 5 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। शतक लगाते ही स्मृति मंधाना भारत की पहली महिला बल्लेबाज बन गई, जिनके तीनों ही फॉर्मेट में शतक है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर बनाया। 211 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 14.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और 97 रन से हार गई। इस प्रारूप में इंग्लैंड की रनों के अंतर के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी।

Advertisement

नॉटिंघम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना के पहले टी20 शतक (62 गेंद में 112 रन) की बदौलत 5 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। शतक लगाते ही स्मृति मंधाना भारत की पहली महिला बल्लेबाज बन गई, जिनके तीनों ही फॉर्मेट में शतक है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार