साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला, लेकिन यह मुकाबला उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इंग्लैंड की ओर से वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए एक ही मैच में सर्वाधिक रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड बेकर के नाम दर्ज हो गया।

Advertisement

सोनी बेकर ने सात ओवरों में 10.90 की इकॉनमी के साथ 76 रन लुटाए। इस दौरान बेकर एक भी शिकार नहीं कर सके।

Advertisement

बेकर से पहले यह रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था, जिन्होंने साल 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध 70 रन दिए थे। इस लिस्ट में डेविड लॉरेंस तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में 67 रन लुटाए थे। चौथे स्थान पर जॉर्ज स्क्रिमशॉ का नाम है, जिन्होंने साल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ 66 रन दिए थे।

लीड्स में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 24.3 ओवरों में महज 131 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड ने 13 के स्कोर पर बेन डकेट (5) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जो रूट ने टीम के खाते में 14 रन जोड़े।

इंग्लैंड का खेमा निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। हालांकि, सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को शर्मनाक स्थिति से बाहर नहीं निकाल सके।

Advertisement

विपक्षी खेमे से केशव महाराज ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि वियान मुल्डर ने तीन शिकार किए।

इंग्लैंड का खेमा निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। हालांकि, सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को शर्मनाक स्थिति से बाहर नहीं निकाल सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से रिकेल्टन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 59 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। अगला मैच 4 सितंबर को लंदन में खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार