ODI Match: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 2025-26 संस्करण का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है। यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन है। सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी का आयोजन हुआ था, इसलिए इस बार टीमें बदली हुई दिखेंगी। लीग की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को सीजन के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। वहीं टीम के कोच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। महाराज गांगुली के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Advertisement

जियोस्टार प्रेस रूम में केशव महाराज ने कहा, "यह प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा पहला साल है। टीम के कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली और शॉन पोलॉक के रूप में दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं। सौरव सर के साथ कुछ बातचीत हुई है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। टूर्नामेंट के दौरान उनका अनुभव टीम के काम आने वाला है।"

Advertisement

महाराज ने कहा, "प्रिटोरिया में काफी रन बनते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप बल्लेबाजों को अपना काम करने देना चाहते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमें विकेट निकालने के तरीके ढूंढने होंगे। हमें प्रतियोगिता शुरू होने का इंतजार है।"

जियोस्टार प्रेस रूम में केशव महाराज ने कहा, "यह प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा पहला साल है। टीम के कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली और शॉन पोलॉक के रूप में दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं। सौरव सर के साथ कुछ बातचीत हुई है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। टूर्नामेंट के दौरान उनका अनुभव टीम के काम आने वाला है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रिटोरिया कैपिटल्स का पहला मुकाबला 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपरकिंग्स के साथ खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार