बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन तेज गेंदबाजों की बदौलत भारतीय टीम ने मैच में वापसी की। भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को पहली पारी में 221 रन पर समेट दिया।

Advertisement

शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ए की पहली पारी भारत की पहली पारी की तरह ही रही। कप्तान मार्क्स एकरमैन एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्हें भारतीय गेंदबाज प्रभावित नहीं कर पाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे एकरमैन ने 118 गेंद पर 5 छक्के और 17 चौके लगाते हुए 134 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्डन हर्मनन ने 26 और पी सुब्रायन ने 20 रन बनाए। शेष 8 बल्लेबाज 2 अंक में प्रवेश नहीं कर सके। राष्ट्रीय टीम के कप्तान टेंबा बवुमा भी अपना खाता नहीं खोल सके।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीकी टीम 47.3 ओवर में 221 रन पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका को 221 रन पर समेटने में भारतीय तेज गेंदबाजों की भूमिका रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3, जबकि सिराज और आकाशदीप ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप यादव और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिले।

भारत को पहली पारी के आधार पर 34 रन की बढ़त मिली।

भारत की पहली पारी ध्रुव जुरेल के नाबाद 132 रन की बदौलत 255 पर सिमटी थी।

Advertisement

भारत को पहली पारी के आधार पर 34 रन की बढ़त मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम की कुल बढ़त 112 रन की हो चुकी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार