World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम ने महज 18 के स्कोर पर कप्तान चामरी अथापथु (15) का विकेट गंवा दिया था।

Advertisement

यहां से विश्मी गुणरत्ने ने हसिनी परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। हसिनी 20 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद गुणरत्ने ने हर्षिता माधवी के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़ते हुए टीम को 87 के स्कोर तक पहुंचाया।

विश्मी गुणरत्ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हर्षिता माधवी ने टीम के खाते में 21 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट निकाला।

यहां से विश्मी गुणरत्ने ने हसिनी परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। हसिनी 20 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद गुणरत्ने ने हर्षिता माधवी के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़ते हुए टीम को 87 के स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 55 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। जेमिमा 44 गेंदों में 10 चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौर ने 15 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से काव्या कविंदी और इनोका रणवीरा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार