आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है। इस सीजन कई बड़ी टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) जैसी बड़ी टीमें भी शामिल रहीं। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन 4 टीमों के नाम बताए हैं, जो अगले सीजन अपने कप्तान को बदल सकती हैं।

Advertisement

आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि अगले सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) अपने कप्तान को बदल सकती है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर के अनुसार, हार्दिक पांड्या की अगुवाई में एमआई पिछले तीन सीजन में से 2 बार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि हार्दिक भले ही टीम में बने रहें, लेकिन अगले सीजन एमआई नए कप्तान के साथ उतर सकती है।

Advertisement

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है। इस सीजन कई बड़ी टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) जैसी बड़ी टीमें भी शामिल रहीं। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन 4 टीमों के नाम बताए हैं, जो अगले सीजन अपने कप्तान को बदल सकती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आकाश चोपड़ा के अनुसार, आईपीएल 2026 में संघर्ष करती नजर आई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी अगले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पर संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकती है। सीएसके इस सीजन भी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही। टीम 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 में ही जीत दर्ज कर सकी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि संजू सैमसन के पास कप्तानी का अनुभव मौजूद है और वह बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार