Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं।

Advertisement

दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया, जिसके बाद भारत ने दूसरे सेशन में 21 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 76 रन देकर 3 विकेट गंवाए, जबकि तीसरे सेशन में 22 ओवर खेलते हुए 96 रन जुटाकर 4 विकेट गंवाए।

भारतीय टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी थी। सलामी जोड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जुटाए। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केएल (82) राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े।

कप्तान शुभमन गिल के साथ पड्डिकल ने 39 रन जोड़े। इस पारी में गिल 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पड्डिकल ने ऋषभ पंत के साथ 71 रन जुटाकर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।

पंत 5 बाउंड्री के साथ 39 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने ध्रुव जुरेल के साथ 38 रन जोड़े। पड्डिकल अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक चूक गए। उन्होंने 230 गेंदों में 1 छक्के और 15 चौकों के साथ 167 रन की पारी खेली।

इसके बाद मानव सुथार ने ध्रुव जुरेल के साथ 55 रन जोड़े। जुरेल 68 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुथार ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दिन की समाप्ति तक कुलदीप यादव (12) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) नाबाद थे। श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या सर्वाधिक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट निकाले हैं। इनके अलावा, 1 विकेट असिथा फर्नांडो के हाथ लगा है।

पंत 5 बाउंड्री के साथ 39 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने ध्रुव जुरेल के साथ 38 रन जोड़े। पड्डिकल अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक चूक गए। उन्होंने 230 गेंदों में 1 छक्के और 15 चौकों के साथ 167 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार