Getting England Test: इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप ने फॉर्म में वापसी का श्रेय पूर्व क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट के साथ उनकी बातचीत को दिया है, जिससे उन्हें पाकिस्तान के खराब दौरे से उबरने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि चाहे चुनौतियों का सामना करने की बात हो या क्रीज पर धैर्य बनाए रखने की, हर पहलू पर इस बातचीत से उनका आत्मविश्वास मजबूत हुआ।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पोप ने छठे नंबर पर आकर 77 रनों की शानदार पारी खेली और हैरी ब्रुक के साथ पांचवें विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

ब्रुक ने नाबाद 132 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 319/5 का स्कोर बनाया। अब टीम न्यूजीलैंड के 348 रनों के स्कोर से मात्र 29 रन पीछे है। यह साझेदारी, खासकर इसलिए महत्वपूर्ण रही कि एक समय इंग्लैंड का स्कोर 71/4 था।

ओली पोप ने कहा, "मैंने नेट पर कई सत्रों की बजाय एलेक स्टीवर्ट के साथ लंबी और खुलकर चर्चा की। शायद किसी ऐसे व्यक्ति से बात करना बहुत अच्छा होता है जो आपको देख रहा हो।

"कभी-कभी ऐसी सलाह लेना अच्छा होता है। मैंने उनसे बात करके बहुत कुछ सीखा। बातचीत इस पर ज्यादा हुई कि 'जब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा होता हूं तो कैसा दिखता हूं?', क्योंकि यह एक निराशाजनक था कि मैं 20 या 30 रन तक नहीं पहुंच पाता था ताकि बड़े स्कोर बना सकूं।

"हमने क्रीज पर धैर्य बनाए रखने के बारे में बात की। जब मैं अच्छा खेलता हूं तो मुझे यह स्पष्टता होती है कि मैं कैसे खेलना चाहता हूं। मैं 20 या 30 रन बनाने की जल्दबाजी नहीं करता। पाकिस्तान का दौरा आसान नहीं था और मैं इतना अच्छा नहीं था कि रास्ता खोज सकूं।"

Advertisement

"कभी-कभी ऐसी सलाह लेना अच्छा होता है। मैंने उनसे बात करके बहुत कुछ सीखा। बातचीत इस पर ज्यादा हुई कि 'जब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा होता हूं तो कैसा दिखता हूं?', क्योंकि यह एक निराशाजनक था कि मैं 20 या 30 रन तक नहीं पहुंच पाता था ताकि बड़े स्कोर बना सकूं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार