महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की स्थिति बेहद मजबूत है। भारत ने 8 विकेट पर 564 रन पर पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया है और रविवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113 के स्कोर पर अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराकर टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
भारत की तरफ से अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की है और 3 विकेट झटके हैं। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मानव की प्रशंसा की है।
गावस्कर ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "मानव सुथार ने निश्चित रूप से अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है। उनका सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी के दौरान दिखाया गया आत्मविश्वास भी काफी प्रभावशाली था, खासकर जिस तरह से उन्होंने अपने पैरों का इस्तेमाल किया और क्रीज पर सहज दिखे।"
उन्होंने कहा, "गेंदबाजी में वे बेहद सटीक रहे और लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पिच से उन्हें थोड़ी मदद भी मिली जिसका उन्होंने अच्छा फायदा उठाया, लेकिन किसी भी स्पिनर के लिए असली परीक्षा सपाट पिचों पर होती है जहां ज्यादा विविधता और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता की जरूरत होती है।"
भारत के पूर्व कप्तान का मानना है कि सुथार ने काफी उम्मीदें जगाई हैं और वे लंबे फॉर्मेट में एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं।
उन्होंने कहा, "गेंदबाजी में वे बेहद सटीक रहे और लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पिच से उन्हें थोड़ी मदद भी मिली जिसका उन्होंने अच्छा फायदा उठाया, लेकिन किसी भी स्पिनर के लिए असली परीक्षा सपाट पिचों पर होती है जहां ज्यादा विविधता और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता की जरूरत होती है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मानव सुथार ने बल्लेबाजी के दौरान 41 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। इसके बाद, गेंदबाजी करते हुए, वह 15.5 ओवर में 7 मेडन फेंकते हुए मात्र 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। सुथार ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज, और अफसर जजई का विकेट लिया।