गुजरात टाइटंस (जीटी) को सोमवार को अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडिमय में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 99 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीटी की हार के बाद टीम प्रबंधन द्वारा शाहरुख खान और राहुल तेवतिया पर किए जा रहे भरोसे को लेकर पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने हैरानी जताई।

Advertisement

गुजरात टाइटंस की समस्या यह है कि अगर उनके शीर्ष के तीन बल्लेबाज (साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर) लंबी पारी खेलने में सफल नहीं रहे, तो मध्यक्रम पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मुंबई के खिलाफ मैच में यही हुआ। शीर्ष तीन बल्लेबाज सस्ते में निपट गए और मध्यक्रम भी नहीं चला। जीटी को 99 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने जीटी की इस समस्या का समाधान ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइमआउट शो में बताया।

उन्होंने कहा, जीटी के पास शायद वे समाधान हैं जिनकी उन्हें जरूरत है। मुझे बहुत हैरानी है कि उन्होंने शाहरुख खान और राहुल तेवतिया पर इतना भरोसा किया। शायद उनका मानना ​​है कि उन्होंने उनमें इतना निवेश किया है और यह एक ऐसा रोल है जिसे वे जरूरत पड़ने पर पूरा कर सकते हैं। मैंने हमेशा कहा है कि उनके पास बेंच पर बैठे कुछ सबसे अच्छे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके पास निशांत सिंधु हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स में एक साल खेला, उन्हें जीटी के लिए एक भी गेम नहीं मिला है। वह इंडिया ए का नियमित हिस्सा हैं।"

पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने जीटी की इस समस्या का समाधान ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइमआउट शो में बताया।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई के खिलाफ मैच में तेवतिया 11 गेंदों पर 8 और शाहरुख खान 13 गेंदों पर 17 रन बना सके थे। एमआई के दिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी 100 रन पर सिमट गई और 99 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार