Second Test Match Between India: साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 314 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए।

Advertisement

इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन केएल राहुल (22) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि भारत ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

Advertisement

यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की तरफ से मार्को जानसेन ने 6 विकेट निकाले। साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। एक विकेट केशव महाराज के नाम रहा।

यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (नाबाद 13) और एडेन मार्करम (नाबाद 12) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे। दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने अटूट साझेदारी की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार