T20 Cricket World Cup Semi: दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने बताया कि वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के प्रशंसक हैं। उन्होंने शनिवार को बारबाडोस में होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल से पहले उनके निडर क्रिकेट और खेल को समझने के कौशल की प्रशंसा की।

Advertisement

रोहित टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सुपर आठ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज ने सुपर आठ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रन की पारी खेली और गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 57 रन की पारी खेली।

महाराज ने स्टार स्पोर्ट्स के 'एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "मैं हमेशा से रोहित शर्मा का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। बल्लेबाजी के नजरिए से, वह निडर हैं। विश्व क्रिकेट में कवर के ऊपर शायद उनका शॉट सबसे अच्छा है। बतौर कप्तान वो शानदार हैं, उन्हें खेल की अच्छी समझ हैं। "

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी रोहित की बल्लेबाजी के फैन हैं।

क्लासेन ने कहा, "मुझे लगता है कि उनके पास क्रिकेट की समझ वाला अविश्वसनीय दिमाग है। मैं उनसे खेल के बारे में बात करना पसंद करूंगा। जब वह फॉर्म में होते हैं तो वह एक महान क्रिकेटर होते हैं। उम्मीद है कि वह हमारे खिलाफ फॉर्म में नहीं होंगे।"

Advertisement

रोहित टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अर्धशतकों सहित 248 रन बनाए हैं।

क्लासेन ने कहा, "मुझे लगता है कि उनके पास क्रिकेट की समझ वाला अविश्वसनीय दिमाग है। मैं उनसे खेल के बारे में बात करना पसंद करूंगा। जब वह फॉर्म में होते हैं तो वह एक महान क्रिकेटर होते हैं। उम्मीद है कि वह हमारे खिलाफ फॉर्म में नहीं होंगे।"

फाइनल की बात करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं। भारत के पास 2007 के बाद अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने का मौका है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजरें अपने पहले विश्व कप फाइनल में पहली बार आईसीसी खिताब जीतने पर टिकी हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार